छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ तो दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, जानिए क्यों दी ये खौफनाक सजा…

Cg News  सरगुजा. गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने से नाराज प्रेमी ने रस्सी से गला घोटकर अपने नाबालिग दोस्त को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या करने के बाद आरोपी ने दोस्त के शव को 100 मीटर घसीटने के बाद खेत में ही फेंककर मौके से फरार हो गया. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया उससे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई.

बता दें कि, पूरा मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है. जहां बीते दिन पुलिस को मणिपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में धान खेत में एक युवक के शव मिला था जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई. पुलिस ने खूनीकांड को सुलझाने के लिए FSL की टीम सहित डॉग स्क्वायड की मदद लेकर 24 घंटे के भीतर हत्या के मामले में मृतक को दोस्त को धरदबोचा.

Read more: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में IAS और पूर्व मार्कफेड अफसरों पर FIR

वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि, दोस्त ने गर्लफ्रेंड को भड़का दिया था कि, वो लड़का अच्छा नहीं है. जिसके बाद उसकी प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप कर लिया. जिसकी जानकारी लगने के बाद उसने अपने दोस्त को जैकेट की रस्सी से गला घोटकर मौत की नींद सुला दी. उसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने की कोशिश में लग गया था.

Cg Newsगनीमत रही कि, पुलिस ने समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button