छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: खाई में गिरने से ऑटो सवार 3 महिलाएं और 1 युवक की मौत…मची चीख-पुकार

Cg News जशपुर। जशपुर में सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिर गई। हादसे में तीन महिलाएं और एक युवक की मौत हो गई। घटना जशपुर के सोनक्यारी चौकी क्षेत्र की है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर महिलाएं, पुरूष और बच्चे ऑटो में सवार होकर सोनक्यारी से अपने-अपने घर जा रहे थे। इस दौरान करदन घाट में मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार तीन महिला सहित चार की मौत हो गई। घटना में एक बच्चे की गंभीर होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों और पुलिस की भीड़ जमा है।

Related Articles

Back to top button