Cg News: किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 12 जनवरी 2024







मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान का विपुल उत्पादन होता है और छत्तीसगढ़ को ‘धान के कटोरे’ के नाम से जाना जाता है।
बढ़े हम सब छत्तीसगढ़ को उन्नत प्रदेश बनाना चाहते हैं, इसमें आप सभी का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम को स्थानीय विधायक श्री डोमनलाल कार्सेवाड़ा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने अंचल में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की आवश्यकता बतायी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी सहित कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, कलेक्टर दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, संचालक कृषि श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी श्री व्ही. माथेश्वरन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आर. एस. कुरील सहित कृषि संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान तथा ग्रामीण उपस्थित थे।


