देश

Cg News: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम विष्णुदेव साय ने कही ये बात

Cg News रायपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने है। वहीं, 4 जून को मतो की गणना होनी है। बता दें कि प्रदेश में पहले चरण का चुनाव बेहद नजदीक है। इसी बीच आज कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दी है, जिसे न्याय गारंटी नाम दिया है। वहीं, अब इस पर भी सियासी पारा चढ़ने लगा है।

प्रदेश के मुखिया CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कहा, कि ‘न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी..’, क्या लगता है कांग्रेस की सरकार बन जाएगी। कांग्रेस की घोषणा पत्र पर जनता विश्वास नहीं करेगी। कांग्रेस महिलाओं से फार्म भरवा रही है। जब सरकार ही नहीं आएगी तो फॉर्म का क्या मतलब। सीएम साय ने आगे कहा, कि कांग्रेस धोखा देती है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी।

Cg News मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर दिया आपत्तिजनक बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कि मोदी को जितना गाली देंगे उतना हम लोगों को फायदा होगा। इससे पहले भी मोदी को बहुत कुछ कांग्रेसियों ने कहा है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button