CG News : इस जिले के एक साथ इतने छात्र मिले कोरोना से संक्रमित, मचा हड़कंप

5 Students Covid-19 Infected in Hostel जशपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अलग-अलग जिलों से मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसी बीच अब जशपुर जिले के एक छात्रावास के 5 छात्र कोरोना से संक्रमित मिले हैं। ये सभी छात्र DMF मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान के है। छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
Read more: फटी रह गई पुलिस की आंखें जब होटल के कमरे में इस हालत में मिले डिप्टी CMO
5 Students Covid-19 Infected in Hostel मिली जानकारी के अनुसार सभी पॉजिटिव छात्रों को छात्रावास में ही आइसोलेट किया गया है और जरूरी दवाइयां दी जा रही है। इसके अलावापॉजिटिव छात्रों के संपर्क में आने वाले छात्रों को भी दवाई बांटी जा रही है। राहत की बात ये है कि सभी छात्रों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।



