Cg News: अगले तीन घंटे में छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: अगले तीन घंटे में छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

Cg News रायपुर 7 मई 2024। छत्तीसगढ़ में चल रहे चुनाव पर मौसम की भी मेहरबानी दिख रही है। प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी से आज राहत मिल सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव,नारायणपुर और सुकमा में बारिश की चेतापनी दी है। मौसम विभाग ने आज की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाये रहेंगे और कई जगहों बार तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

Cg News मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम या रात में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

 

Related Articles

Back to top button