छत्तीसगढ़

Cg News: बलौदाबाजार हिंसा…73 गिरफ्तार, 200 हिरासत में

Cg News छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने मंगलवार को 7 अलग-अलग FIR दर्ज की है। इस मामले में अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 200 हिरासत में लिए गए हैं। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा जांच के लिए 22 पुलिस अफसरों की टीम बनाई गई है

दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरी घटना को लेकर काफी नाराज हैं। मंगलवार को मीटिंग में CM ने अधिकारियों से कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई आप लोगों तक जानकारी कैसे नहीं पहुंची? क्यों बैकअप नहीं रखा गया? बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है।

Read more : 7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते 4 फीसदी की बढ़ोतरी

कांग्रेस ने भी जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति जांच के बाद रिपोर्ट PCC को सौंपेंगी। घटना के विरोध में व्यापारियों ने 13 जून को बलौदाबाजार बंद बुलाया है। इस बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है।

उपद्रवियों ने 2 दमकलों सहित 77 वाहन फूंके

उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था।

Cg News इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा सोमवार देर रात घटनास्थल पहुंचकर मौके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button