छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: नितिन नबीन अब छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी

Cg News छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी नितिन नबीन को सौंप दी है। नितिन नबीन अभी तक सह प्रभारी थे। वहीं अभी तक प्रभारी रहे ओम माथुर को उत्तर प्रदेश की नई जिम्मेदारी दी गई है। साय सरकार के गठन के बाद माथुर का प्रदेश प्रवास कम हो गया था।

नितिन नबीन पहले ही दावा कर चुके हैं कि मोदी की गारंटी से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। छत्तीसगढ़ के डिजीटल हेड से बातचीत के दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तब कहा था कि जिस कांग्रेस ने भूपेश को अध्यक्ष बनाया, CM बनाया, उसी पार्टी के कोष पर भी हाथ साफ कर दिया।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में प्रवेश कर रहे लोग

Cg News नितिन नबीन ने कहा कि, ​विधानसभा में जनता ने सत्ता बदली है। लोकसभा में भी स्कोर 11 का रहेगा। ये चुनाव माफिया के विरुद्ध जनता लड़ रही है। उनकी पार्टी के लोग खुद साथ नहीं दे रहे। उनसे प्रताड़ित होकर, भाजपा के संस्कार और संस्कृति से प्रेरित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में प्रवेश कर रहे हैं। ​​​​​​

ख़बर शेयर करें:

Back to top button