Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे AC का सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे AC का सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत

Cg News कोरबा 3 अप्रैल 2024। कोरबा में आज दर्दनाक हादसा हो गया। एसी का सिलेंडर फटने से एक युवक की जहां मौत हो गयी, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गर्मी के इस सीजन में इस तरह की ये पहली घटना है। घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Cg News जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना के पवन टाकीज के पास की है। कुसमुंडा कुचैन के रहने वाला संजय पटेल अपने एक साथी के साथ एसी के सिलेंडर में गैस भरवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक से ब्लास्ट हो गया। घटना में संजय पटेल की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button