छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ 35 हाथियों का दल पंहुचा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ 35 हाथियों का दल पंहुचा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल.

Cg News: छत्तीसगढ़ /सरगुजा जिले में 35 हाथियों का दल फिर से ग्रामीण इलाके में पहुंच गया है. ये हाथी जिले के लुण्ड्रा ब्लॉक के कछार गांव के जंगलों में घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों के डर से ग्रामीण कड़कड़ाती ठंड के बीच पूरी रात जगराता करने को मजबूर हैं. क्योंकि हाथियों के दल ने किसानों के फसलों को भारी नुकसान पंहुचा दिए है

किसानों को हो रहा भारी नुकसान

सरगुजा में हाथियों का आतंक कोई नई बात नहीं है, लेकिन ठंड के इस मौसम में यह समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंताजनक बात बन गई है क्योंकि हाथियों का यह दल क्षेत्र में टमाटर और धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की है.

वन विभाग की टीम ने जारी किया अलर्ट

वन अमला ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने और सतर्क रहने के लिए अपील कर रहा है. लगातार ग्रामीणों को चेतावनी दे रहे है कि हाथियों से दूरी बनाये रखे और साथ ही हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रही है. वन विभाग की आग्रह कर रहे है कि ग्रामीण किसी भी परिस्थिति में हाथियों के करीब न जाएं और आस-पास हाथी दिखाई देने पर विभाग को तत्काल सूचित करें.

Related Articles

Back to top button