"{""@context"":""https:""@type"":""Organization"",""name"":""RGH NEWS"",""url"":""https:""logo"":""https:}"RGH NEWS – CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता, 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर…
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता, 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर…

CG Naxal News साल की शुरुआत बस्तर के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के लिए बेहद दुखद रही। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए। यह घटना ऑपरेशन से लौटते समय हुई। हालांकि, इसके बाद पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया। नए साल के पहले 15 दिनों में ही सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो दर्जन से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है।

CG Naxal Newsबस्तर पुलिस और सुरक्षाबलों ने हाल ही में अबूझमाड़ के पुजारीकांकेर के जंगलों में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में 12 माओवादियों को ढेर करने में सफलता मिली। यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की दृढ़ रणनीति और प्रयास का हिस्सा है
इसी बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुकमा जिले के पूवर्ती गांव के रहने वाले एक हार्डकोर नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस दंपत्ति पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Related Articles

Back to top button