CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में अमित शाह के दौरे के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक साथ 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

CG Naxal News केंद्रीय गृहमंत्री दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज वो दंतेवाड़ा पहुंचे हैं और यहां मां दंतेश्वरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दूसरी ओर अमित शाह के दौरे के दौरान नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सुरक्षाबलों के लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल है।
एक साथ 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण
CG Naxal News: मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य में तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 20 महिलाएं और 66 पुरुष नक्सली शामिल है। बताया जा रहा है कि. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में छत्तीसगढ़ के भी कई नक्सली शामिल है। सभी नक्सलियों ने ऑपरेशन चेयुथा के तहत भद्राद्री कोठागुडेम मल्टी जोन-1 IG के सामने सरेंडर किया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर करने से माओवादियों की कमर टूट सकती है।
मार्च 2026 रक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद – गृहमंत्री अमित शाह
CG Naxal Newsआपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि, 31 मार्च 2026 से पहले देश के सभी हिस्सों से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री शाह के इस ऐलान के बाद से ही छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और अब तक छत्तीसगढ़ में कई बड़े नक्सली लीडर्स को जवानों ने मार गिराया है।



