CG Monsoon: छत्तीसगढ़ में 15 जून तक प्रवेश करेगा मानसून... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Monsoon: छत्तीसगढ़ में 15 जून तक प्रवेश करेगा मानसून…

CG Monsoon: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी है खबर है। इस वर्ष प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश 13 जून को संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का यह प्रवेश सामान्य तिथि से चार दिन देरी से हो रहा है। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन भी सामान्य तिथि से चार दिन देरी यानि चार जून को संभावित है।

मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का सबसे पहले प्रवेश जगदलपुर में 13जून को संभावित है। इसके बाद 16 जून को रायपुर में और 21 जून तक अंबिकापुर यानि पूरे प्रदेश में आने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश भर में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस में लगातार वृद्धि होती जा रही है।

 

Also read Vat Savitri Vrat: 19 मई को वट सावित्री व्रत, जानें शूभ मुहूर्त और पूजा का महत्व…

 

 

22 से मिलेगी गर्मी से थोड़ी राहत

CG Monsoonमौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह गर्मी से तपाने वाला होगा और अगले सप्ताह यानि 22 मई से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। उन दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। इसके चलते लोगों को लगातार बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button