CG latest News: शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 11 अप्रैल तक रिमांड बढ़ी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG latest News: शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 11 अप्रैल तक रिमांड बढ़ी…

CG Latest News छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को आज भी कोर्ट से कोई विशेष राहत नही मिल सकी। शराब घोटाला मामले में सोमवार को कवासी लखमा को रायपुर के विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने आगामी 11 अप्रैल तक लखमा को ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया है। यह दूसरी बार है जब ईओडब्ल्यू ने कवासी लखमा को रिमांड पर लिया है।

 

 

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए शराब घोटाला में आरोपी बने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आरोपी बनाया गया है। आरोपी बनाये जाने के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद उनके वकील के द्वारा जमानत के लिए याचिका भी लगायी गयी, लेकिन लखमा को कोर्ट से राहत नही मिल सका। आपको बता दे छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार एपी त्रिपाठी समेत तीन को जमानत दे दी थी।

 

घोटाले में आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा और अनवर ढेबर को कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है। शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रही है। चर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद एपी त्रिपाठी,अनुराग द्विवेदी और दीपक दुआरी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। जांच एजेंसी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में एफआईआर दर्ज कराई थी।

 

 

CG Latest Newsइस दौरान ईडी की जांच में पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर संलिप्तता सामने आयी थी। इस पूरे प्रकरण में ईडी ने आबकारी विभाग के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी एपी त्रिपाठी, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नकली होलोग्राम बनाने वाली नोएडा की प्रिज्म कंपनी के मैनेजर दिलीप पांडे, कर्मचारी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह और दीपक दुआरी को भी गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button