CG Latest News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन हंगामेदार शुरूआत, कार्रवाई हुआ स्थगित…

CG Latest News छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के रेकी वाले मामले को लेकर प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा करने लगे। कांग्रेस विधायक राज्य सरकार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर की जासूसी कराने का आरोप लगाते रहे। सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारे भी लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्य सरकार रेकी कराना बंद कराए। हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई
बता दें कि PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर रेकी का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में कांग्रेस विधायकों की बैठक भी रखी गई। बैठक में PCC चीफ दीपक बैज भी शामिल हुए। यहीं पर रणनीति बनी की प्रश्नकाल में ही रेकी मामले को उठाना है।
हालाकि कुछ देर बाद विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरु हुई, जिसके बाद फिर से कांग्रेस विधायकों ने नारे लगाए, भाजपा सरकार में तानाशाही नहीं चलेगी। जिसपर विस अध्यक्ष रमन सिंह ने कांग्रेस विधायकों को कहा कि प्रश्न काल के बाद आप अपना मुद्दा उठा सकते हैं। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल जारी रहा।
वहीं कुछ देर बार कांग्रेस विधायकों को मनाने संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप पहुंचे और बताया कि कांग्रेस विधायकों का निलंबन बहाल कर दिया गया है।
इधर दीपक बैज के घर रैकी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट कर कहा है कि ”छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को कौन सा डर सता रहा है कि विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवा रही है? रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के घर की जासूसी करते हुए एक पुलिस अधिकारी को पकड़ा गया है, यह लोकतंत्र के प्रति भाजपा के अविश्वास का एक और उदाहरण
Read more Patalkot Express Train: पातालकोट एक्सप्रेस होगी सुपरफास्ट: समय एवं नंबर में हुआ बदलाव …
CG Latest Newsइसी बीच कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में प्रवेश किया। जिसके बाद आसंदी ने कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया । निलंबित कांग्रेस विधायक बाहर निकलकर गांधी प्रतिमा के नीचे पहुंचे और गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर नारा लगा रहे थे। राज्य सरकार के खिलाफ नारा लगाते रहे।.



