CG Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ किसानों के लिए GOOD NEWS; इस दिन 24 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में आएंगे किसान सम्मान निधि के पैसे

CG Kisan Samman Nidhi: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। किसान सम्मान निधि के पात्र 24.71 लाख किसानों के खाते में 13 मार्च को राशि सीधे ट्रांसफर होगी। इसी रोज पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा। पीएम मोदी देशभर के किसानों के खाते में 9.32 करोड़ रूपए सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
इसके अलावा वन पट्टाधारी और पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी लाभांवित किया जाएगा। पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का सभी ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण होगा
योजना के X हैंडल से दी जानकारी
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, ‘हमारे अन्नदाता का सम्मान करते हुए, PM KISAN की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।’
क्या है PM-KISAN योजना ?
CG Kisan Samman Nidhiप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के पात्र किसानों को केंद्र सरकार की ओर से हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके दी जाती है।



