CG IMD Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में हैवी हिट बेब का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में 44 डिग्री के पार रहेगा पारा... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG IMD Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में हैवी हिट बेब का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में 44 डिग्री के पार रहेगा पारा…

CG IMD Heat Wave Alert छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में IMD ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही बस्‍तर संभाग (CG IMD Heat Wave Alert) में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

 

मौसम विभाग रायपुर के द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ (CG IMD Heat Wave Alert) के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं हीट वेव के चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

रायपुर में हीट वेव का अलर्ट

अगले तीन दिनों तक बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर (CG IMD Heat Wave Alert) जिलों के एक-दो स्थानों पर लू (हीट वेव) चलने की संभावना है। नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हीट वेव के असर से अस्‍पतालों में भी मरीज बढ़ने लगे हैं। मौसमी बीमारियों के मरीज भी ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

 

बस्‍तर में हुई हल्‍की से मध्‍यम बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान केवल बस्तर संभाग (CG IMD Heat Wave Alert) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। आज भी इलाके में बदल रहेंगे। इलाके में अब तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

बिलासपुर सबसे गर्म

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 43.8 डिग्री बिलासपुर (CG IMD Heat Wave Alert) में दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री अंबिकापुर में रहा। नांगुर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें: PM Narendra Modi Bihar Visit: PM Modi आज बिहार को देंगे बड़ी सौगात, देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास…

 

इसलिए छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम

CG IMD Heat Wave Alertएक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका रेखा उत्तरी छत्तीसगढ़ (CG IMD Heat Wave Alert) से लेकर मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो औसतन समुद्र तल से 0.9 किमी ऊँचाई पर स्थित है। यह रेखा विदर्भ, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए गुजर रही है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। साथ ही, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में लू चल सकती है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

 

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 24 अप्रैल को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button