CG Election: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, तीन नए जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान…

CG Election छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. छत्तीसगढ़ में लंबे समय से संगठन में बदलाव की चर्चा चल रही थी, जिसकी शुरुआत सोमवार रात से हुई. पार्टी ने तीन नए जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है. जबकि आज पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली दौरे पर रवाना होने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात कांग्रेस के सीनियर नेताओं से होगी, बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर समेत करीब 30 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां करेगी, क्योंकि चुनाव से पहले पार्टी बड़ी संगठन कसावट की तैयारियों में दिख रही है.
छत्तीसगढ़ में 3 नए जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं. बस्तर ग्रामीण में प्रेमशंकर शुक्ला को कमान दी गई है तो रायगढ़ ग्रामीण में नागेंद्र नेगी नए जिलाध्यक्ष होंगे, जबकि मुंगेली में घनश्याम वर्मा को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बनाया है, इन तीनों की नियुक्ति का आदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी किया गया है. माना जा रहा है कि आज दिल्ली में दीपक बैज पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद आने वाले दिनों में कुछ और नियुक्तियां भी हो सकती हैं.
Read more UGC NET Exam Postponed: UGC NET परीक्षा स्थगित, NTA ने शेड्यूल में किया बदलाव,।
रायपुर-बिलासपुर में भी होगा बदलाव
CG Electionकांग्रेस पार्टी रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग समेत करीब 30 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां करेगी. क्योंकि फिलहाल संगठन में कई पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने की कवायद शुरू हो गई है. 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस के कई जिलाध्यक्ष निष्क्रिए दिख रहे हैं, ऐसे में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी के संगठन में बदलाव करने की बात कही है. क्योंकि निकाय चुनाव से पहले पार्टी एक बार फिर आक्रामक मोड़ में वापसी करना चाहती है. इसके अलावा पार्टी नाराज कार्यकर्ताओं को भी फिर से चुनाव के लिए रेडी करना चाहती है. इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बदलाव शुरू किया है.



