छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Doctors Dismissed: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 27 डॉक्टर किए गए बर्खास्त..

CG Doctors Dismissed: रायपुर में लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा, 21 चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

 

कारण बताओ नोटिस भी किया गया था जारी

इन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तीन वर्ष से अधिक समय तक बिना किसी वैध कारण के अनुपस्थित रहकर शासन के नियमों और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया था। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

 

CG Doctors Dismissed अधिकारियों और चिकित्सकों को नोटिस के माध्यम से अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। सुनवाई के दौरान उनकी बातों को सुना गया, और इसके बाद उनके अभ्यावेदनों पर विचार करते हुए उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button