CG Doctor Posting: छत्तीसगढ़ में प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स में 42 नए डॉक्टर्स की नियुक्ति..

CG Doctor Posting: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की पहल पर अमल हुआ है। प्रदेश में कुल 42 नए डॉक्टर्स की संविदा नियुक्ति की जाएगी। इसमें 7 विशेषज्ञ डॉक्टर और 35 चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने आदेश जारी कर दिया है।
एनएचएम के इस आदेश के बाद प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (CG Doctor Posting) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी कुछ हद तक पूरी हो जाएगी। नई पोस्टिंग से मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी और उन्हें समय पर इलाज भी उपलब्ध हो सकेगा। इधर सरकार का भी प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है। नई पोस्टिंग से हेल्थ सेवाओं में भी काफी सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन हेल्थ सेंटर्स में होगी पोस्टिंग
संविदा के आधार पर जिन 42 डॉक्टर्स की पोस्टिंग (CG Doctor Posting) की जाएगी, उनकी पोस्टिंग ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में की जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ सुविधाओं को बेहतर किया जा सकें। इसको लेकर सरकार भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की हेल्थ व्यवस्थाओं पर ध्यान दे रही है।
Read more TaxPayers: ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 15 जनवरी तक लेट फीस के साथ फाइल करें ITR…
रायपुर संभाग में कितती पोस्टिंग
CG Doctor Posting:राज्य के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों (CG Doctor Posting) में 6 चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर संभाग में 12 चिकित्सा अधिकारी, सरगुजा संभाग में 5 चिकित्सा अधिकारी, बस्तर संभाग में 6 चिकित्सा अधिकारी के साथ दुर्ग संभाग में 6 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।



