CG daily News: छत्तीसगढ़ में BJP ने किया महापौर प्रत्याशियों का ऐलान…

CG Daily News छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने रायपुर में मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी बनाया है। रायपुर निगम महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का मेयर का सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। पार्टी ने आखिरकार उन्हें मौका दे दिया है। मीनल चौबे वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
बता दें कि रायपुर नगर निगम में पिछले तीन बार से कांग्रेस सत्ता में काबिज है। इस लिहाज से भाजपा ने काफी सूझ-बूझ और गंभीर मंथन के बाद उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इस बार भाजपा किसी भी शर्त में सत्ता में रहते हुए निगम की सत्ता गंवाना नहीं चाहती इसलिए महापौर पद के लिए प्रत्याशी चयन के लिए सभी समीकरणों को देखा गया है।
इन निगमों से भी नामों का ऐलान
CG Daily Newsबिलासपुर ननि- पूजा विधानी
दुर्ग ननि- अलका बाघमार
अंबिकापुर ननि- मंजूषा भगत
रायगढ़ ननि – जीवर्धन चौहान
कोरबा ननि – संजू देवी राजपूत
चिरमिरी ननि – रामनरेश राय
राजनांदगांव ननि – मधुसूदन यादव
धमतरी ननि- जगदीश रामू रोहरा
जगदलपुर ननि- संजय पांडे



