छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Daily news: छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत…

CG Daily news छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां भटली गांव में दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्तियों ने देशी शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों के मुताबिक जो शराब मृतकों ने पी है वो शराब एक बहन अपने भाई को पिलाना चाह रही थी, लेकिन उस भाई ने वो शराब नहीं पी और वहां पहुंचे उसके दोस्तों ने ये शराब पी ली, जिसके बाद उनकी मौत हौ गई.

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अलग-अलग चीरघर में होगा. सीताराम सतनामी का पोस्टमार्टम नवागढ़ राछा में किया जाएगा. तो रोहित सतनामी का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल जांजगीर में होगा.

 

Read more CG Accident: छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत…

 

 

CG Daily newsनवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कहा कि पूरे मामले में परिजनों और उस बहन से भी पूछताछ करने की तैयारी है जिसने ये शराब अपने भाई के लिए लाकर रखा था, मृतक के परिजनों का दावा है कि शराब की सील खुली हुई थी, यही कारण है कि इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब में ऐसा कुछ जहरीला पदार्थ मिला हो सकता है जिसके पीने के बाद उनकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button