CG Daily News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को किया रद्द, रुपये लेने-देन का लगा आरोप..

CG Daily News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अचानक साक्षात्कार को बंद कर दिया गया है, जिससे दूर-दराज से पहुंचे कैंडिडेट्स परेशान हो गए। जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 76 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। साक्षात्कार 12, 13 और 14 फरवरी को निर्धारित था, लेकिन अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के इसे रोक दिया गया। कैंडिडेट्स ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। कैंडिडेट्स का आरोप है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उनसे 3-4 लाख रुपए घूस की मांगी जा रही थी।
CG Daily Newsयह मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने इंटरव्यू रोक दिया। इसी के साथ ही फिलहाल इस भर्ती प्रक्रिया को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। इंटरव्यू बंद करने से हुई परेशानी कैंडिडेट्स का कहना है कि उन्होंने इस भर्ती के लिए काफी मेहनत की थी और दूर-दराज से यहां पहुंचे थे, लेकिन अचानक साक्षात्का रद्द होने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो गया। इससे कई कैंडिडेट्स को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन युवाओं का समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ है। प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को किया बंद कैंडिडेट्स के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में घूस लेने के आरोप लगने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने फिलहाल के लिए इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कैंडिडेट्स के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।