छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg Current News : महतारी वंदन योजना में महिलाओं के नाम कटने कि क्या है वजह?.. जरूर पढ़े पूरी खबर!

Cg Current News :   छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिसके बाद में जांच पड़ताल से करीब 70 हजार महिलाओं के नाम कट गए। अब प्रदेश की 69 लाख 63 हजार 621 महिलाओं ही महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही है।

Read more: Chhatisgarh Latest News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू

जानकारी के अनुसार:-

पिछले साल से हो रही मांग को मध्य नजर में रखते हुए राज्य शासन ने शीघ्र ही महिलाओं के नाम जिनकी उम्र 21 वर्ष अधिक हैं और विवाहित है उनके नाम जोड़ने के लिए महतारी वंदन योजना का पोर्टल शीघ्र खोला जाएगा।
आपको बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने का वादा किया था। भाजपा सत्ता में आते ही अपना वादा पूरा करते हुए प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के नाम पर एक-एक हजार रुपए हर माह दे रही है
Cg News: अकाउंट में नहीं आया ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा? तो करें ये काम

कौन – से जिले में कितने हितग्राही है…??

महतारी वंदन योजना का सबसे अधिक हितग्राही रायपुर जिले में 5 लाख 29 हजार से अधिक हैं। इसी तरह बिलासपुर जिले में 4 लाख 21 हजार, दुर्ग जिले में 4 लाख से अधिक, बलौदाबाजार जिले में 3 लाख 26 हजार, महासमुंद जिले में 3 लाख 21 हजार, कोरबा जिले में 2 लाख 92 हजार, जांजगीर-चांपा जिले में 2 लाख 87 हजार, रायगढ़ जिले में 3 लाख से अधिक, राजनांदगांव जिले में 2 लाख 55 हजार, कबीरधाम जिले में 2 लाख 52 हजार हितग्राही हैं।

महतारी वंदन योजना में महिलाओं के नाम कटने कि बड़ी वजह

महतारी वंदन योजना में जो पंजीयन हुए थे, उसमें एक महिलाओं के दो-दो नाम थे। वहीं, कई महिलाओं के आधार कार्ड इन एक्टिव थे। इस कारण से उनके नाम काटे गए हैं। दरअसल, 10 साल से अधिक जिन लोगों के आधार कार्ड थे, वे इन एक्टिव दिखा रहे थे। इसलिए ऐसी महिलाओं के भी नाम काटे गए है। अब जब इन लोगों के आधार कार्ड एक्टिव होंगे, तब नए सिरे से पंजीयन होगा तब उनके नाम जोड़े जाएंगे।

ऐसे हुयी गड़बड़ी..??

जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन करते समय कई महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ऑफलाइन भी आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों में जमा किए थे, जहां से सुपरवाइजर द्वारा एप्रूव कर दिया गया था। इस कारण से एक महिला के दो-दो आवेदन हो गए थे। उस समय चूंकि जो भी आवेदन आए थे, उन सभी को इसका लाभ दिया जा रहा था। जब बाद में शिकायतें आईं तो आवेदनों की जांच की गई, जिसमें एक महिला के दो-दो नाम पाए गए।

Related Articles

Back to top button