CG Current News: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Current News: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन…

CG Current News प्रदेश की सत्ता में आने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले महिलाओं से किया वादा पूरा किया। साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुवात कर न सिर्फ मोदी की गारंटी को पूरा किया बल्कि प्रदेश महिलाओं को सबल बनाने का भी काम किया। इस योजना के तहत सरकार की ओर से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर माह 1000 रुपए भुगतान किया जाता है। वहीं, अब सरकार एक बार फिर महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए मौका देने वाली है। जी हां जल्द ही फिर से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इस बात का जानकारी खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा, जिसके बाद नई महिलाओं को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर माह 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए सरकार की ओर से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बातया कि पात्र महिलाओं को जल्द मौका मिलेगा।

 

इससे पहले सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा।त्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।

महतारी वंदन योजना क्या है और इसके अंतर्गत क्या लाभ मिलता है?

यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है। इसमें पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है।

कौन महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए पात्र हैं?

राज्य की स्थायी निवासी, विवाहित या विधवा महिलाएं जो पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही हैं, वे पात्र मानी जाती हैं। (आधिकारिक पात्रता सूची की पुष्टि पोर्टल खुलने पर की जा सकेगी।)

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

जब पोर्टल दोबारा खुलेगा, तब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और निवास प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे।

क्या नई बहुएं भी महतारी वंदन योजना में आवेदन कर सकती हैं?

CG Current Newsहां, नई विवाहित महिलाएं (बहुएं) भी इस योजना के लिए पात्र होंगी, जैसा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं चौपाल के दौरान कहा है।

Related Articles

Back to top button