CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

CG Current News छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो दोस्तों के एकसाथ सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पावर प्लांट में काम करने वाले दो दोस्त ग्राम बेलाकछार के जंगल में एक ही रस्सी पर फंदा बनाकर लटक गए। इसकी सूचना गुरुवार, 2 अप्रैल को ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (28) के रूप में हुई है।

 

सुसाइड या मर्डर… जांच शुरू

जानकारी के अनुसार, प्रमोद और अमित दोनों शादीशुदा थे तथा बेलाकछार गांव में रहते थे और बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे।

 

परिजन ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, अगले दिन सुबह पेड़ पर लटका शव मिला। पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है।

 

 

कोरबा के बेलाकछार गांव में सुसाइड करने वाले प्रमोद कंवर और अमित माथुर।

कुछ दिनों से नहीं जा रहे थे काम पर

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रमोद और अमित काम पर नहीं जा रहे थे। प्रमोद बुधवार (1 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे अमित के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों परिजन से घूमने जाने की बात कहकर निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे थे।

 

देर रात तक नहीं मिला था कोई सुराग 

रात में अमित के परिजन ने कॉल कर संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लगा। पहले उन्हें लगा कि अमित आसपास दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने और घर न पहुंचने पर परिजन ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

 

जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखी लाश

गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए युवकों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन मामले की जानकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे।

 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के गार्ड ने किया आत्मसमर्पण

 

पुलिस ने जांच में जुटी

पुलिस की टीम ने युवकों की पहचान होने के बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। साथ ही परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

 

CG Current Newsइस मामले में बालको थाना पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button