छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg Current News : युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 का भव्य समापन

Cg Current News : रायपुर, 29 मार्च 2026


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर स्थित राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित टी-20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया और जिले के खेल प्रेमियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी तथा आईपीएल जैसे बड़े मंचों पर अपना हुनर दिखा चुके हैं। समापन मैच में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और खड़गपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।



