छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Congress Protest Vs BJP: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, अपराधों के विरोध में CM हाउस करेंगे घेराव…

CG Congress Protest Vs BJP छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर कांग्रेस (CG Congress Protest Vs BJP) कार्यकर्ता और नेता राजधानी के सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इससे पहले नगर निगम मुख्यालय के सामने एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि सिर्फ रायपुर (CG Congress Protest Vs BJP) में पिछले एक साल में 93 हत्याएं हुई हैं, जिससे साफ है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल रही है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

 

भाजपा सरकार में हर तबका डरा है: बैज

दीपक बैज ने कहा, भाजपा (CG Congress Protest Vs BJP) सरकार के 15 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कानून व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी। आज कोई नशेड़ी या गुंडा कब किसे चाकू मार दे, इसका कोई भरोसा नहीं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग—कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। हर तबका डरा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें: Raigarh News: गर्मी को देखते हुवे तत्काल बंद हो निजी और शासकीय स्कूल-आशीष यादव

 

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता होंगे शामिल

CG Congress Protest Vs BJPसूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसे पार्टी का सियासी शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है, जिसका मकसद राज्य सरकार के खिलाफ जनमानस तैयार करना है।

Related Articles

Back to top button