CG Computerized Seva Gram Panchayat : छत्तीसगढ़ के 1460 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे डिजिटल सेवा केंद्र, मिलेंगी ये सुविधाएं... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Computerized Seva Gram Panchayat : छत्तीसगढ़ के 1460 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे डिजिटल सेवा केंद्र, मिलेंगी ये सुविधाएं…

CG Computerized Seva Gram Panchayat छत्तीसगढ़ को पंचायत दिवस के अवसर पर एक बड़ी सौगात मिली है. इस सौगात से छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरे होने की बात कही जा रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ की 1460 ग्राम पंचायतों में “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” का शुभारंभ किया जाएगा जिससे ग्रामीणों को नगद भुगतान, पैसे का ट्रासंफर , बिल भुगतान और पेंशन-बीमा जैसी डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना के लिए कॉमन सर्विस सेंटर और सरपंचों के बीच एमओयू किया साथ ही सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के बारे में भी बताया.

 

 

छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत होंगे डिजिटल

 

रायपुर 14 अप्रैल 2025/भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है. प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल, पंचायत दिवस से नगद भुगतान सहित अन्य डिजिटल सेवाएं शुरू की जाएंगी. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड की 10-10 ग्राम पंचायतों में “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” के लिए एमओयू किया गया. इन सुविधा केंद्रों में ग्रामीणों को अब बहुत सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी. वे अपने खाते से आसानी से पैसे निकाल सकेंगे, अपने खाते से किसी अन्य के खाते में पैसे भेज सकेंगे, बिजली-पानी बिल का भुगतान कर सकेंगे तथा पेंशन-बीमा जैसी अनेक सुविधाओं का लाभ अपने पंचायतों में ही ले सकेंगे.

 

 

 

मिलेंगी अनेकों सुविधाएं

 

अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के सेवा प्रदाताओं और सरपंचों के बीच आज एमओयू हुआ. यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया. इन सुविधा केंद्रों के आरंभ होने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए विकासखंड और जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. गांव में ही उन्हें बहुत-सी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा.

 

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी हुई पूरी

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. मोदी की गारंटी की एक और गारंटी पूरी करने जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा शुरू करने का वादा किया था, जो अब पूरा होने जा रहा है.

 

 

 

हर वर्ग को मिला है फायदा

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने सवा साल में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा किया है. चाहे किसानों के लिए 3100 रुपये में धान खरीदी हो या पिछले दो वर्षों का धान बोनस, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, बुजुर्गों के लिए रामलला दर्शन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का पुनः प्रारंभ, या 5 लाख 62 हजार कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये देने का वादा. मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायतों में शुरू हो रहे इन सुविधा केंद्रों से किसान धान का भुगतान, महतारी वंदन योजना, पेंशन तथा अन्य योजनाओं की राशि का भुगतान ले सकेंगे, साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे.

 

 

 

 

 

पीएम आवास योजना से सपना हुआ साकार

 

CG Computerized Seva Gram Panchayat मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर किसी का पक्का मकान हो. पिछली सरकार के कार्यकाल में 18 लाख हितग्राही आवास से वंचित रह गए थे. शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी. अभी तक हमें केंद्र से 14 लाख आवास मिले हैं. दो दिन पूर्व केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए साढ़े तीन लाख आवास स्वीकृत करने जा रहे हैं. सभी को आवास मिले, इसके लिए हमने “आवास प्लस प्लस” सर्वे में पात्रता के दायरे को बढ़ाया है, जिससे हर किसी के घर का सपना पूरा हो सके

Related Articles

Back to top button