छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG College Admission Last Date: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

CG College Admission Last Date छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। छात्रहित को सर्वोपरि रखते कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा (Tank Ram Verma) ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे।

 

एडमिशन 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

 

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

 

read more Indian Railways: भारतीय रेलवे की सबसे सस्ती टिकट सिर्फ ₹10 से शुरू; जानें पैसेंजर, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट का न्यूनतम किराया

 

 

खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन

CG College Admission Last Dateउल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button