CG Climate Update: छत्तीसगढ़ में इन 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, अगले दो दिनों तक ओलावृष्टि के आसार..

प्रदेश में आज भी दक्षिण इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर में अचानक से मौसम बदलने से आं
CG Climate Update छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम में अचानक बदलाव हो गया है। प्रदेश में आज भी दक्षिण इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर में अचानक से मौसम बदलने से आंधी-बारिश हुई। वहीं आज भी आसार बने हुए हैं। रात के समय में बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा करीब 25 डिग्री के आसपास रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिम बंगाल (CG Climate Upgrade) से तमिलनाडु तक फैली द्रोणिका के प्रभाव के कारण सरगुजा संभाग में बुधवार को बादल छाए रहे और शाम को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक व बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर अगले दो दिनों तक बना रह सकता है, जिससे कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
बुधवार शाम करीब 7 बजे से अंबिकापुर सहित संभाग के विभिन्न इलाकों में मौसम (CG Climate Overhaul) ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक व बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर तक तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के चलते 2.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
सरगुजा में महुआ फसल प्रभावित
सरगुजा में फसल कटाई का काम जारी है। इसी के साथ ही क्षेत्र में महुआ का सीजन जारी है। ऐसे में इलाके में बारिश (CG Climate Overhaul) और आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से फलों और फसलों को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। इससे फसलों के उत्पादन में भी प्रभाव पड़ सकता है।
तीन दिशाओं में कैसा रहेगा मौसम
CG Climate Updateआईएमडी रायपुर ने जानकारी दी कि अगले तीन दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ (CG Climate Upgrade) और उत्तर में तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इधर दक्षिण में आने वाले पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।