CG carrent news :रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, 19 प्रवेश द्वारों पर प्रतिबंध; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट यहां... – RGH NEWS
अन्य खबर

CG carrent news :रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, 19 प्रवेश द्वारों पर प्रतिबंध; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट यहां…

CG carrent news :छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में अब तक का अहम बदलाव करते हुए पुलिस कमिश्नर Sanjeev Shukla ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अब शहर के 19 प्रमुख एंट्री पॉइंट पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।

15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रहेगा प्रतिबंध

जारी आदेश के मुताबिक, यह प्रतिबंध 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक शहर की सीमा के भीतर भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। खासतौर पर रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से होकर अब कोई भी भारी वाहन रिहायशी इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

19 प्रमुख प्रवेश द्वार चिन्हित

CG carrent news :प्रशासन ने इस व्यवस्था के लिए शहर के 19 प्रमुख एंट्री पॉइंट चिन्हित किए हैं, जिनमें तेलीबांधा, टाटीबंध, भाठागांव और पचपेड़ी नाका जैसे व्यस्त इलाके शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button