CG Budget 2026-27: मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना का किया ऐलान,बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Budget 2026-27: मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना का किया ऐलान,बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि

CG Budget 2026-27 : छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना की शुरुआत की जाएगी. रानी दुर्गावती योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी.

 

 

जानिए महिलाओं के लिए क्या है खास

रानी दुर्गावती योजना : बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी.

मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना : इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को धार्मिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा. इस योजना के जरिए महिलाओं के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान : सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए महतारी वंदन योजना पर 8200 करोड़ का प्रावधान किया है.

प्रदेश में बनेंगे 250 महतारी सदन : सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे, जसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

मितानिन कल्याण निधि : सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए मितानिन कल्याण निधि पर 350 करोड़ का प्रावधान किया है.

मिशन वात्सल्य योजना : सरकार ने वर्ष 2026-27 में मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ का प्रावधान किया है.

 

read more CG Budget 2026: साय सरकार ने ‘एजुकेशन सेक्टर’ के लिए किये ये बड़े ऐलान, एक Click में पढ़ें यहां पूरी खबर

 

 

CG Budget 2026-27वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है. छत्तीसगढ़ में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट बनाया है.

Related Articles

Back to top button