CG: लाल आंतक की टूटती कमर, 4 कुख्यात नक्सली धराए – RGH NEWS
अन्य खबर

CG: लाल आंतक की टूटती कमर, 4 कुख्यात नक्सली धराए

CG: बीजापुर. जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत
मुखबिर की सूचना के आधार पर केरिपु 229 चेरामंगी द्वारा एमसीपी कार्रवाई
के दौरान 4 कुख्यात माओवादियों को पकड़ा है. बीते दिन चारों नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था.

CG:


बता दें कि, बीते दिन नक्सलियों ने जीड़ाबागु नाला के पास पुलिस बल को जान से मारने की नियत से ब्लास्ट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें केरिपु असिस्टेंट कमांडेंट तिर्की शहीद हो गए थे. जिसके बाद पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी. इसी अभियान के तहत पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 4 कुख्यात नक्सली सुरेश काका, मड़कम हिड़मा और कड़ती नागेश तीनों मिलिशिया के सदस्य हैं.वहीं चौथा कड़ती सोमा जनताना सरकार का सदस्य है.

CG:


जानकारी के अनुसार पकड़े गए माओवादी पुलिस पार्टी की रेकी कर घटना को अंजाम देते थे. पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया.

Related Articles

Back to top button