छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG BREAKING: हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 4 जज अब रजिस्ट्रार जनरल

CG NEWS IN HINDI: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने हायर ज्यूडिशियल सर्विस के चार न्यायाधीशों की नई जिम्मेदारियां दी है। इसके तहत रायपुर डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज सहित चार डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर पदस्थ किया गया है। हाईकोर्ट रजिस्ट्री कार्यालय में चीफ जस्टिस के आदेश पर यह बदलाव किया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय कुमार जायसवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरिवंद कुमार वर्मा को हाईकोर्ट स्थापना का रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। इसी तरह बिलासपुर के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज सुधीर कुमार को रजिस्ट्रार विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। कोरबा के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बलराम प्रसाद वर्मा को रजिस्ट्रार सिलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। बालोद के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के विनोद कुजूर रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल बनाए गए हैं। इसी तरह रायगढ़ में पदस्थ एडीजे शक्ति सिंह राजपूत ई-कोर्ट मिशन के ओएसडी बनाए गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button