CG Big Accident : पिकनिक मनाकर लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कार्पियों की भिड़ंत.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Big Accident : पिकनिक मनाकर लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कार्पियों की भिड़ंत..

CG Big Accident : बिलासपुर. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 बच्चों को गंभीर चोटें आई है. वहीं एक टीचर का पैर टूट गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more: संसद की सुरक्षा में सेंध मामला: साजिश के पीछे क्‍या थी मंशा…? होगा साइकोलॉजिकल टेस्‍ट…

बता दें कि, स्कॉर्पियो और स्कूली बस की आमने-सामने की टक्कर बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर रतनपुर ओवर ब्रिज में हुई. स्कूली बच्चों समेत दर्जन भर लोगों को चोट आई है. स्कूली बच्चे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, उसी दौरान ये घटना घटी.

CG Big Accident : जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में 8 से 10 लोग थे सवार. वहीं स्कूली बस में स्टूडेंट्स-शिक्षक समेत 22 लोग सवार थे. सभी स्कूली बच्चे पामगढ़ के बताए जा रहे हैं. चार बच्चों को गंभीर चोट आई है. एक शिक्षक का पैर टूट गया और स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख़्मी हुआ है. घायलों का रतनपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button