CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

 CG Anganwadi Bharti 2026 अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती (Anganwadi Bharti) निकली है। बिलासपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत करगीकला के ग्राम पंचायत मनपहरी के आंगनबाड़ी केंद्र मनपहरी 01 में कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद के भर्ती निकली है। साथ ही दन्तेवाड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा के तहत नगर पालिका अन्तर्गत दन्तेवाड़ा अस्पतालपारा वार्ड क्र. 14, दन्तेवाड़ा मंदिरपारा वार्ड क्र. 05 तथा ग्राम पंचायत मरकानार जूनापारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पद है।

 

8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

CG Anganwadi Bharti 2026 इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिये आयु सीमा 18 से 44 वर्ष की होगी तथा आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जावेगी। जिस वार्ड (नगरीय क्षेत्र) के आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, आवेदिका का उसी राजस्व ग्राम, वार्ड (नगरीय क्षेत्र) की स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। इसके लिए इच्छुक स्थानीय सभी पात्र आवेदिकाएं दिनांक 2 अप्रैल से 17 अप्रैल तक https://aww.e-bharti.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

 

 

read more Chhattisgarh news: स्कूलों का समय बदलाः छत्तीसगढ़ के इस जिले में डीईओ ने जारी किया आदेश

 

जगदलपुर में भी निकली भर्ती

इसके अलावा जगदलपुर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इस संबंध में जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम पंचायत छिन्दगुर और छिन्दावाड़ा में कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के एक पद की पूर्ति की जानी है। जो भी इच्छुक महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे 06 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर अपने दस्तावेज अपलोड कर सकती हैं। आवेदन के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए और संबंधित ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।

 

गरीबी रेखा के नीचे महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

CG Anganwadi Bharti 2026शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं और सहायिका पद के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि किसी केंद्र में निर्धारित योग्यता वाली आवेदिका नहीं मिलती है, तो नियमों के अनुसार कम पढ़ी-लिखी महिलाओं के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है। यह नियुक्तियां पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय होंगी, जिसमें शासन द्वारा तय मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, क्योंकि इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button