छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 30 से ज्यादा लोग संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार…

Sex racket in Bhilai छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर कई संदिग्ध जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। सभी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। बताया जा रहा है सभी संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां कई लोग अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए है। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने करीब आज सुबह 4 बजे दबिश दी है। 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी है। सभी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए हैं।

 

Read more इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट…

 

 

Sex racket in Bhilai वहीं पुलिस को कई गाड़ियां भी लावारिश हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि किसी गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखा है और न ही किसी गाड़ी के कोई मालिक नहीं है। पुलिस ने सभी गाड़ियों को क्रेन से थाना ले जाया गया है। आपको बता दें कि इस कॉलोनी में कुछ साल पहले इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। जिसके बाद अब दूसरी बार ये कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस लगातार कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई करीब दो घंटे और चलेंगी।

Related Articles

Back to top button