स्वास्थ्य

Cervical Cancer Vaccine: जाने क्या है सर्वाइकल कैंसर,किस उम्र में लगवाना चाहिए वैक्सीन…

Cervical Cancer Vaccine:सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला सेकंड मोस्‍ट कॉमन कैंसर माना जाता है. भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में 29 फीसदी मामले सर्वाइकल कैंसर के होते हैं. ये बीमारी बहुत ही खामोशी से शरीर पर वार करती है. इसके लक्षण भी बेहद कॉमन होते हैं, इसलिए अधिकतर मामलों में महिलाओं को बीमारी का पता बहुत देर से चल पाता है.देश में सर्वाइकल कैंसर यानि गर्भाशय के मुंह के कैंसर की वजह से हर साल 75 हजार से ज्यादा महिलाओं की मौत हो जाती है। महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर एक बहुत बड़ा खतरा है, जो 15 साल से बड़ी किसी भी महिला को हो सकता है। भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं को होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है।

महिलाओं में होने वाली इस खतरनाक बीमारी को पूरी तरह खत्‍म करने के लिए अब सरकार भी तैयारी कर रही है. हाल ही बजट 2024 में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘नारी शक्ति’ के तहत सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए वैक्‍सीनेशन की बात कही है. टीकाकरण के लिए नया U-WIN प्लेटफॉर्म तैयार करके मिशन इंद्रधनुष के जरिए अभियान में लाई जाएगी. बड़े पैमाने पर होने वाला यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह खत्म करने की शुरुआत हैअधिकतर महिलाओं को यह पता ही नहीं है कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कौन सी वैक्सीन लगती है और ये कब लगनी चाहिए। ऐसे में हम आपको यहां सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन से जुड़ी सारी जानकारी यहां देखें…

Read more: Cg News: अबूझमाड़ के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कैसे होता है सर्वाइकल कैंसर 

जब महिलाओं के सर्विक्स ( यूट्रस का हिस्सा) में सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं तो सर्वाइकल कैंसर होता है। यह कैंसर HPV (Human Papillomavirus) वायरस की वजह से होता है। यह वायरस एक से अधिक यौन संबंध बनाने (वेजाइनल, एनल और ओरल) से फैलता है। वहीं जो महिला असुरक्षित यौन संबंध ज्यादा बनाती है और एक से अधिक यौन साथी होता है उसमें इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा होता है।

कब लगवाएं सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन लगवाने का सही उम्र 9 से 14 वर्ष के भीतर है। हालांकि 26 साल की उम्र तक ये वैक्सीन लगवाई जा सकती है। लेकिन, ज्यादा असर 9 से 14 साल के अंदर होता है। कहा जाए तो सेक्शुअली एक्टिव होने से पहले सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए।

कहां लगवाएं वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को अस्पताल में लगवा सकते हैं। फिलहाल इस वैक्सीन की कीमत 2 हजार से लेकर 5 हजार तक है। लेकिन, जल्द ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लॉन्च करेगा, जिसकी कीमत 200 से 400 रुपये प्रतिडोज होगी।

क्या 26 साल के बाद नहीं लगवा सकते वैक्सीन?

Cervical Cancer Vaccine एक्सपर्ट्स का कहना है कि 26 साल के बाद वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। ये वैक्सीन एचपीवी वायरस के कई तरह के स्ट्रेन से बचाव कर सकती है। वहीं, अगर किसी महिला के शरीर में एचपीवी वायरस मौजूद है तो भी वो टीका लगवा सकती है।

Related Articles

Back to top button