बिजनेस

केंद्रीय सरकार ने श्रमिकों को दिया ‘GOOD NEWS’, महंगाई भत्ते में हुआ संशोधन… लाखों कर्मियों को मिलेगा लाभ

केन्द्र ने परिवर्तनीय महंगाई भत्ते में संशोधन करके असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जो कि 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी। आपको बता दें कि इससे पहले संशोधन अप्रैल 2024 में किया गया था।

Read More:करोड़ो किसानों के चेहरों पर आयी मुस्कान, 18वीं किस्त जारी करने की तारीख का हुआ ऐलान!

जानिए नया संशोधन?

ये नई मजदूरी दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी । नई दरें लागू होने के बाद अकुशल श्रमिकों को अब हर महीने 20358 वेतन मिलेगा।

अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल श्रमिकों का वेतन 22568, 24804 और 26,910 होगा।

अकुशल अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल कैटेगरी शामिल हैं। इन्हें भौगोलिक क्षेत्रों में श्रेणी A, B, और C में विभाजित किया गया है।  यहां नीचे दी गयी सारणी में देखे..

Read More:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल

 श्रमिकों को कैटेगरी अनुसार मिलेगे रूपये 

1- अकुशल श्रमिकों (जैसे निर्माण और सफाई में काम करने वाले) को अब हर दिन 783 रुपये (20358 महीना) मिलेंगे

2- अर्ध-कुशल श्रमिकों को हर दिन 868 रुपये (22568 महीना) मिलेंगे

2- कुशल श्रमिकों और क्लर्कों को हर दिन 954 रुपये (24804 महीना) मिलेंगे

3- उच्च कौशल वाले श्रमिक और सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को हर दिन 1035 रुपये  (26910 महीना) मिलेंगे

 

Read More:October Holidays: अक्टूबर में कब-कब सार्वजानिक अवकास घोषित हुआ,देखे लिस्ट

समायोजन का उद्देश्य है…!!!

इस समायोजन का उद्देश्य मजदूरों के जीवन को आसान बनाना है। केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के अंदर भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, स्वीपिंग, सफाई, हाउसकीपिंग, कृषि में लगे श्रमिकों को संशोधित मजदूरी दरों से फायदा होगा.

Related Articles

Back to top button