शिक्षा

CBSE Exam 2026: CBSE में हुए 5 बड़े बदलाव, छात्र जरुर जान लें ये नए नियम..

CBSE Exam 2026 छात्रों के हित में अब तक केन्दीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कई अहम कदम उठा चुका है। बोर्ड एग्जाम में भी कई बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर छात्रों पर पड़ने वाला है। इसलिए नए नियमों की जानकारी उन्हें होनी चाहिए। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फीस में भी बदलाव किया है। इसके अलावा APAAR आईडी भी अनिवार्य कर दिया है। कक्षा दसवीं के लिए एग्जाम पैटर्न है नया होगा।

अब कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होने वाली है। पहली परीक्षा फरवरी और मार्च में होगी। वहीं दूसरा एग्जाम मई में होगा। जिस परीक्षा में छात्रों को अधिकतम अंक मिलेंगे, उसे फाइनल सर्टिफिकेट में जोड़ा जाएगा। पहला अटेम्प्ट सभी के लिए जरूरी होगा। दूसरा अटेम्प्ट वैकल्पिक होगा। यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया है। जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच तनाव को कम करना है।

सब्जेक्ट ग्रुपिंग के नियम 

सेशन 2025-26 के लिए नया ग्रुपिंग सिस्टम भी पेश किया गया है। साइंस, गणित, सोशल साइंस, हिंदी, इंग्लिश जैसे मुख्य विषयों की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी। वहीं बाकी विषयों को अलग ग्रुप में शामिल होंगे। क्षेत्रीय और विदेश भाषा परीक्षा एक ही आयोजित होगी। बाकी विषयों की परीक्षा 2 या 3 दिन तक होगी। सीबीएसई ने सभी स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के दौरान सही से विषयों को पंजीकृत करने का निर्देश दिया है।

रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस बढ़ी 

बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9वीं और 11वीं कक्षा में ही शुरू हो जाती है। इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। इससे पहले 2020 में शुल्क बढ़ाया गया था। 10वीं और 12वीं के एग्जाम फीस में 20 रूपये तक वृद्धि हुई है। 5 थ्योरी विषयों के लिए एग्जाम फीस 1600 रूपये है। वहीं नेपाल और अन्य देशों के लिए प्न्जिक्र्ण फीस 10% बढ़ाया गया है। अब प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 10 रूपये प्रति विषय एक्स्ट्रा फीस देना होगा। भारतीय छात्रों को 160 रूपये फीस देगा होगा। कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए फीस 320 रूपये है ।

 

अब यह दस्तावेज जरूरी 

बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर अपार आईडी जरूरी होगा। यह 12 डिजिट का एक यूनिक आईडी होता है, जो डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसका उद्देश्य छात्रों के सभी अकादेमिक और नॉन अकादमिक अचीवमेंट रिकॉर्ड को एक जगह प्रदान करना है। इससे ट्रांसपेरेंसी भी बढ़ेगी।

Read more Noida Day Care News: डे-केयर में 15 महीने बच्ची के साथ हैवानियत; बच्ची को मुक्का मारा, सिर दीवार पर पटका, VIDEO हुआ वायरल…

 

इन बदलावों भी जान लें 

कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में 9 पॉइंट सिस्टम ग्रेडिंग सिस्टम होगा। केस स्टडी, एप्लीकेशन बेस्ड एमसीक्यू और असल दुनिया से संबंधित कांसेप्चुअल प्रश्न पूछे जाएंगे।

CBSE Exam 2026सीबीएसई ने AI संचालित डिजिटल अनुभव केंद्र स्थापित करने का ऐलान भी किया है। बोर्ड की गवर्निंग बॉडी ने इसे मंजूरी दी है। इसकी स्थापना नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 में स्थित सीबीएसई इंटीग्रेटेड ऑफिस में होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button