CBSE Class 12 Re-evaluation: CBSE क्लास 12th री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खुला; जानें कैसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस – RGH NEWS
शिक्षा

CBSE Class 12 Re-evaluation: CBSE क्लास 12th री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खुला; जानें कैसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस

CBSE Class 12 Re-evaluation सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से 12वीं क्लास की कॉपियों के लिए पुनर्मूल्यांकन (Observed/ Re-evaluation) के लिए पोर्टल आज यानी 2 जून से फिर से ओपन कर दिया गया है। जिन छात्रों ने री-इवैल्यूएशन के लिए स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था और उनको कॉपी में अंकों की गड़बड़ी है वे अब कॉपी को रीचेक करवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 जून 2026 निर्धारित की गई है।

कितनी लगेगी फीस

अगर कोई छात्र किसी एक प्रश्न को रीचेक करवाने के लिए आवेदन करेगा तो उसे 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा पूरी कॉपी का पुनर्मूल्यांकन/ री-टोटलिंग करवाने के लिए 100 रुपये फीस जमा करनी होगी।

सीबीएसई ने ट्वीट कर साझा की डिटेल

प्रिय विद्यार्थियों, मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल अब सक्रिय हो गया है! अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के चरण-दर-चरण निर्देशों के लिए कृपया वीडियो को ध्यानपूर्वक देखें।

 

read more Chhattisgarh top news: रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद मची अफरातफरी, बडे़े पैमाने पर नुकसान की आशंका

 

 

पोर्टल लिंक: https://postresult.cbseit.in/pvr/

अगले साल से डिजीलॉकर पर रिजल्ट के साथ मिल सकती है उत्तर पुस्तिका

CBSE Class 12 Re-evaluationमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड अगले साल से बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है। इसमें स्टूडेंट्स को सीधे डिजीलॉकर पर रिजल्ट के साथ ही स्कैन की हुई कॉपी भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य पूरी परीक्षा के लिए पारदर्शिता और स्टूडेंट के बीच भरोसा बनाने का है।

Related Articles

Back to top button