CBSE Board 12th Result 2024: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, इसने मारी बाजी

CBSE Board 12th Result 2024: नई दिल्ली। CBSE बोर्ड में पढ़ने वाले 12वीं बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र CBSE की अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। आपको बता दें कि 12 बोर्ड के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इंदौर की दिशा शर्मा ने एग्जाम में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनने का परचम लहराया।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार cbse बोर्ड कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024
लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.52
लड़कों का पास प्रतिशत- 85.12
ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50.00
बता दें कि वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे। सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी।
CBSE Board 12th Result 2024: स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी। अगर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की बात करें तो पिछले साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 फीसदी रहा था। लड़कियां 90.68 फीसदी और लड़के 84.67 फीसदी पास हुए। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों रिजल्ट में त्रिवेन्द्रम रीजन टॉप पर रहा था।