CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी

CBSE 12th Update: CBSE ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उत्तर पत्र (Answer Sheet) की कॉपी प्राप्त ककरने के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब छात्र 24 मई तक आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय जांच और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे छात्रों को सुविधा मिल सके।
वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक की वजह से दिक्क्त
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडकी एजुकेशन (CBSE) ने बताया कि बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर पिछले कुछ दिनों से भारी ट्रैफिक देखा जा रहा था। साथ ही कुछ अनधिकृत हस्तक्षेप के प्रयासों की वजह से भी टेक्निकल प्रॉब्लम आईं। इसी वजह के चलते कई छात्र समय पर आवेदन नही कर पाए। छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी।
कब तक कर सकेंगे आवेदन
CBSE द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक अब छात्र 24 मई 202 तक आंसर बुक की स्कैन कॉापी के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की लास्ट डेट 23 मई 2026 तय की गई थी।
रि इवैल्यूएशन का समय बढ़ा
सीबीएससी ने साफ किया कि अगले चरण (Verification of Issues Observed) और रि इवैलुएशन के लिए आवेदन करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। इसका मतलब छात्र अपनी आंसर शीट ध्यान से चेक करने के आराम से आवेदन कर सकेंगे। CBSE ने छात्रों से अपील की है कि वह बढ़ाई गई समय-सीमा के अंदर आवेदन जरूर कर दें। बोर्ड ने यह भी कहा है कि पहले जारी किए गए सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
स्कैन कॉपी का मतलब
CBSE 12th Updateछात्र जब अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होते और जानना चाहते है कि उनकी कॉपी कैसे चेक की गई। ऐसे में स्कैन कॉपी मिलने के बाद छात्र अपनी आंसरबुक देख सकते हैं। अगर उन्हें किसी तरह की गलती नजर आती है तो वे वेरिफिकेशन या रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिली है जो तकनीकी कारणों की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे।



