Cardamom water health benefits: सुबह-सुबह खाली पेट पिएं इलायची का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे – RGH NEWS
अन्य खबर

Cardamom water health benefits: सुबह-सुबह खाली पेट पिएं इलायची का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Cardamom water health benefits इलायची का पानी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। इलायची और इलायची के पानी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है। सुबह-सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आइए इलायची के पानी की रेसिपी जानने से पहले इसका सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।

 

 

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इलायची का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इलायची के पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

 

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे- ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए इलायची के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इलायची का पानी आपके दिल की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इलायची के पानी का सेवन किया जा सकता है।

 

Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

 

कैसे बनाएं इलायची का पानी- सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में 2 कुटी हुई इलायची डालिए। इसके बाद आपको इस पानी को लगभग 5 से 6 मिनट तक बॉइल करना है। आपका इलायची का पानी तैयार है। आपको इसे ठंडा होने देना है और फिर गिलास में छान लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इलायची का पानी पिएं।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Related Articles

Back to top button