मनोरंजन

Cannes 2025: Cannes 2025 में हुई ऐश्वर्या की एंट्री, मांग में सिंदूर, सफेद साड़ी और महारानी हार पहनकर बिखेरा अपना जलवा…

Cannes 2025 कान्स फिल्म फेस्टिवल में 2002 में ऐश्वर्या राय ने डेब्यू किया था और इस साल 2025 में उन्होंने इस मेगा इवेंट में 22वीं उपस्थिति दर्ज की। है। इस बार भी वो बेटी आराध्या के साथ ही रेड कारपेट पर पहुंची थीं। उनके ग्रैंड वेलकम के बाद बीते दिन उनकी रीगल लुक वाली एंट्री दोखने को मिली, जिसने सभी का मन मोह लिया। ऐश्वर्या ने किसी महारानी की तरह कान्स की रेड कारपेट पर अपने कदम जमाए और अपने स्टाइल से एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वो ही इस इनेंट की असल क्वीन हैं। ऐश्वर्या का अंदाज देख फैंस एक बार फिर उनके कायल हो गए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और हर तरफ उनकी ही चर्चा शुरू हो गई। लोगों ने उन्हें देखने के बाद यही कहा कि एक्ट्रेस ने ग्रेस के साथ लोगों की बोलती बंद की और तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

यहां देखें वीडियो

 

कान्स 2025 में ऐश्वर्या की एंट्री

इस बार भी उन्होंने भारतीय संस्कृति और फैशन का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत किया। इस बार उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई एक शानदार क्रीम और गोल्ड रंग की साड़ी पहनी, जो बनारसी कढ़ाई और सिल्वर जरी से सजी हुई थी। स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ शाही अंदाज में ऐश्वर्या राय ने हर किसी ध्यान खींचा। इस लुक को उन्होंने एक लंबे व्हाइट दुपट्टे के साथ पूरा किया था। उनके लुक की सबसे खास बात उनके बालों में सजा गहरा लाल सिंदूर था, भारतीय संस्कृति में सुहाग का गौरवशाली प्रतीक, जिसे उन्होंने गर्व से मुकुट की तरह पहना। गहरी मैरून लिपस्टिक, लेयर्ड रेड रूबी नेकलेस और लहराते बालों ने उनके पूरे लुक को और भी शानदार और रॉयल बना दिया।

 

Read more Raigarh Local News: ग्रामीणों की समस्याओं को दूर कर शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना समाधान शिविर का उद्देश्य-लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया

 

 

शुरू हुई थीं तलाक की अफवाहें

Cannes 2025उनकी साड़ी और सिंदूर ने उनके सुहागन लुक को लोगों के सामने एक बार फिर पेश किया। इससे साफ हो गया कि एक्ट्रेस कि वैवाहिक स्थिति क्या है और आज भी वो इसे कितनी अहमियत देती हैं। एक्ट्रेस ने बिना अफवाहों पर कोई बयान दिए ही इस बार भी अपनी सादगी और अंदाज से जवाब दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बीते साल ये चर्चा रही कि ऐश्वर्या की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है और एक्ट्रेस का पति अभिषेक बच्चन के साथ मनमुटाव है। दोनों के रिश्तों में तनाव की अफवाहों को कई बार हवा मिली। ये भी दावे किए गए कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार से दूर अपनी बेटी के साथ रह रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कई बार अपने अंदाज और चुप्पी से लोगों को जवाब दिया। चाहे वो एक इवेंट में अपनी वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करना रहा हो या फिर आराध्या का जन्मदिन पति के साथ मिलकर मनाना रहा हो।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button