खेल

Bypoll Results 2025: 5 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए गिनती जारी, पढ़ें उपचुनाव पर ताजा अपडेट…

Bypoll Results 2025 देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुए थे। इन सभी सीटों के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। खासकर आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह परिणाम बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

 

19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज,केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और कादी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे, जिसके नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

 

उपचुनाव पर ताजा अपडेट

गुजरात की कादी सीट पर गिनती शुरू

गुजरात की कादी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इस सीट से बीजेपी ने राजेंद्र छाबड़ा, कांग्रेस ने रमेश छाबड़ा और AAP ने जगदीश छाबड़ा को टिकट दिया है।

लुधियाना में सुरक्षा सख्त

लुधियाना के एसपी डीके चौधरी ने बताया कि खालसा कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज में तीन लेयर की सुरक्षा मौजूद है। 450 के लगभग पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं

कैसे खाली हुई थीं पाचों सीटें?

बता दें कि गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल में जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, वहां के सिटिंग विधायकों का निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीटें खाली हो गई थीं। वहीं, केरल और गुजरात की एक-एक सीट पर विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाए गए।

 

Read more Jasprit Bumrah : Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, दिग्गजों को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज..

 

 

लुधियाना में चौतरफा मुकाबला

पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर कई बड़ी पार्टियों के बीच कांटे की लड़ाई है। AAP ने इस सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बीजेपी ने जीवन गुप्ता और शिरोमणी अकाली दल ने परुपकर सिंह घुमन को मैदान में उतारा था।

Bypoll Results 2025बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने कहा, “मैं अपने सभी शुभ कामों की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करता हूं। मैं भगवान शिव का भक्त हूं। मैं उनसे पंजाब की तरक्की और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है

Related Articles

Back to top button