Bus Fire Accident In Andhra Pradesh: भीषण सड़क हादसा; बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत – RGH NEWS
देश

Bus Fire Accident In Andhra Pradesh: भीषण सड़क हादसा; बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Bus Fire Accident In Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश में गुरुवार एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई, बस स धूं-धूं कर जलने लगी। आज की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

 

Andhra Pradesh Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से पामुरु की ओर जा रही थी। इसी दौरान लॉरी से टकरा गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

 

 

read more CGPSC PCS Prelims Exam Result: CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, कैंडिडेट यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

 

घटना के बाद जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

 

सीएम ने जताया दुख

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने घायलों के इलाज के बारे में विस्तार से पूछताछ की और निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button