Bus Accident In Bhimtal: बड़ा हादसा: खाई में बस गिर ने से तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल..
Bus Accident In Bhimtal: bus full of passengers fell into a ditch, three died, many injured

Bus Accident In Bhimtal : उत्तराखंड के भीमताल में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में बस सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में 3 यात्रियों के मरने की भी सुचना निकलकर सामने आ रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की सूचना प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी को मिलने पर उन्होंने दुख जताया है और राहत बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
Bus Accident In Bhimtalभीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।



