Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी दिनों मे आम बजट पेश करेंगी, Income Tax पर कर सकती है बड़ी घोषणा! पढ़े पूरी खबर – RGH NEWS
बिजनेस

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी दिनों मे आम बजट पेश करेंगी, Income Tax पर कर सकती है बड़ी घोषणा! पढ़े पूरी खबर

Budget 2025:   सरकार आगामी दिनों मे आम बजट पर टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है। सूत्रों से पता चला है की 15 लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों को इनकम टैक्स में राहत मिल सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य एक तीर से दो निशाने साधना बताया जा रहा है।

Read More:1 जनवरी 2025 से EPFO मे होंगे 5 बड़े बदलाव, जाने इसे क्या- क्या सुविधाएं मिलेगी!

PM को दिया था सुझाव

कुछ दिन पहले ही प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने पीएम मोदी को आयकर की दरों में कटौती करके आम लोगों पर टैक्स का बोझ कम करने का सुझाव दिया था। यह सुझाव जो है अर्थशास्त्रियों और विभिन्न सेक्टरों के प्रमुख एक्सपर्ट्स से पीएम की मुलाकात के दौरान दिया गया था। एक्सपर्ट्स ने आयकर कटौती के अलावा कस्टम की दरों में संतुलन बनाने और निर्यात बढ़ाने के उपाय करने पर भी जोर दिया।

नया इनकम टैक्स एक्ट

आयकर दरों में छूट के अलावा सरकार नया इनकम टैक्स एक्ट बनाने पर भी काम कर रही है। वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में आयकर अधिनियम पर समग्र पुनर्विचार की घोषणा की थी। बाद में मुख्य आयकर आयुक्त वीके गुप्ता की अगुआई में रिव्यू कमिटी भी बनाई गई, जिसकी रिपोर्ट आम बजट से पहले आने की संभावना है।

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दो सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि केंद्र सरकार 15 लाख तक की आमदनी वालों को आयकर में छूट देने पर विचार कर रही है। हालांकि, इनकम टैक्स में कितनी छूट मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसका फैसला बजट से पहले लिया जा सकता है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।

Read More:मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा, जाने अन्य राशियों का राशिफल

सरकार का मुख्य लक्ष्य :-

देश के प्रधानमंत्री मोदी सरकार इनकम टैक्स में भारी छूट देकर दो मोर्चों पर स्थिति मजबूत करना चाहती है। एक तरफ वह आम टैक्सपेयर्स की लंबे समय से राहत देने की मांग पूरा करना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना चाहती है। क्योंकि इकॉनमी में पिछले कुछ समय में उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button